बाइक से उतारकर छात्र को सरेआम मारी गोली, सड़क पर सन्न रह गए लोग.
Dhanaoura times news
*lइलाहाबाद। गाड़ी ओवरटेक करने के मामूली विवाद में आज एक छात्र को गोली मारकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। गोली छात्र की जांघ में लगी है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।
युवक का अस्पताल में चल रहा है इलाज..
गोली लगने से जख्मी छात्र की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल कोई भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। दिनदहाड़े छात्र को गोली मारे जाने की इस घटना ने इलाहाबाद की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
इलाहाबाद के राजरूपपुर का रहने वाला मोहम्मद शारिक बीए का छात्र है। शारिक के चचेरे भाई आसिफ का तीन दिन पहले गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर इलाके के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में हल्की झड़प भी हुई थी। शारिक और आसिफ आज बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी ओवरटेक विवाद में शामिल लड़कों ने उन्हें रोक लिया और पिटाई करने लगे। पिटाई करने के बाद इन लोगों ने गोली चलाई जो शारिक की जांघ में लग गई। गोली चलते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 03, 2018
Rating:

Post Comment