केंद्रीय मंत्री उमा भारती का बड़ा एलान, अब नहीं लड़ूंगी कोई चुनाव
Dhanaoura times news
केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ऐलान किया है कि वह भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि वह पार्टी के हितों के लिए काम करती रहेंगी। उमा भारती ने कहा कि उन्होंने यह फैसला अपने खराब स्वास्थ्य के चलते लिया है
झांसी से सांसद उमा भारती ने कहा कि वह दो बार सांसद रही हैं और पार्टी के लिए काफी काम किया है। इसके चलते इतनी कम उम्र में उनका शरीर जवाब देने लगा है। कमर और घुटनों में दर्द के चलते चलने-फिरने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह ही पार्टी के लिए प्रचार करती रहेंगी। बता दें, उमा भारती वर्तमान में झांसी से सांसद हैं।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती का बड़ा एलान, अब नहीं लड़ूंगी कोई चुनाव
Reviewed by Ravindra Nagar
on
February 11, 2018
Rating:

No comments: