मुजफ्फरनगर दंगा के दोनों पक्ष प्यार-मोहब्बत से रहने का देंगे हलफनामा
Dhanaoura times news
साल 2013 में हुए दंगे को लेकर दर्ज मुकदमों में समझौते का प्रयास परवान चढ़ता नजर आ रहा है। रविवार को गांव लोई में हुई बैठक में दोनों पक्षों के लोगों ने शिरकत की। सभी ने आपसी सौहाद्र्र के साथ रहने का निर्णय लिया। इसके तहत जल्द ही अदालत में शपथ पत्र जमा कर दिए जाएंगे।
वर्ष 2013 में दंगे के दौरान दर्जनों गांवों से मुस्लिम समुदाय के लोगों का पलायन हो गया था। इस दौरान दंगे में ङ्क्षहदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती जैसे संगीन मुकदमे दर्ज करवाए थे। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में कड़वाहट कम करने के लिए कस्बा व देहात स्तर पर विभिन्न पंचायतों का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिताएं हुई, लेकिन प्रशासन व सरकार दोनों समुदायों के बीच खाई खत्म नहीं कर पाई। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति व दंगा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दोनों समुदाय के फैसले करवाने की पहल की। इस बाबत दोनों समुदाय के लोगों ने सपा सुप्रीमो मुलायम ङ्क्षसह यादव से भी वार्ता की। इसी क्रम में रविवार को फुगाना के गांव लोई में दोनों समुदाय के करीब 150 लोगों की बैठक हुई। पंचायत में दोनों समुदाय के लोगों ने फैसलों को सही व जरूरी बताया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि दोनों को पहले की तरह सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में रहना चाहिए। सर्वसम्मति से 14 जनवरी को दोनों समुदाय की महापंचायत का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के अध्यक्ष विपिन बालियान ने बताया कि रविवार को पुरबालियान, कुटबा व पलड़ा में बैठक का आयोजन हो चुका है। लोई गांव में उनकी चौथी बैठक है। दोनों पक्षों के लोग फैसलों से सहमत हैं। 14 जनवरी के बाद दोनों समुदायों के लोग एक दूसरे के पक्ष में अदालतों में जाकर बयान व शपथ पत्र देना शुरू कर देंगे। लोई गांव में हुई बैठक में राशिद अजीम, गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र ङ्क्षसह मलिक, बाबा श्याम ङ्क्षसह बहावड़ी, सुमन बालियान, अजय बालियान, राजकुमार हडौली, कुलबीर आदि मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर दंगा के दोनों पक्ष प्यार-मोहब्बत से रहने का देंगे हलफनामा
Reviewed by Ravindra Nagar
on
January 08, 2018
Rating:

No comments: