ताजा ख़बरें

recent

लखनऊ कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने अच्छी चित्रकाओं से मनाया गणतंत्र दिवस

Dhanaoura times news lucknow  पत्रकार अजय वर्मा के साथ संवादाता  शीबा खान
राजधानी लखनऊ लोनी कटरा रूपपुर खदरा के लखनऊ कान्वेंट स्कूल में हर साल की तरह इस साल भी 69वां गणतंत्रत दिवस मनाया गया। जिसमें प्रबंधक श्री प्रसाद जी ने ध्वजा रोहण् किया उसके बाद कान्वेंट  विद्यालय के छात्रों ने सांकृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों ने अपने कला का जलवा बिखेरा। छात्रों ने अपनी-अपनी कलाओं के द्वारा दर्शकों का मन मोहया।

प्रभंधक श्री प्रसाद जी ने अपने विचोरो में कहा गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों व् बच्चों  को शुभकामनाओ का संदेश दिया। और कहा कि देश में जो चुनौतियां है उनको आर्थिक रूप से चाहे वो सीमा की सुरक्षा हो, देश की समस्या हो उन सारी समस्याओं को भारतवासी को एकजुट करके देश को दुनिया में स्वायमान और सम्मान, एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में हम सबको बनाना है। यही मैं सबसे अपील करूंगा। जिन शहीदों के कारण यह देश आजाद हुआ, उनको नमन करता हूं। यह एक सच्चाई है जिसमें कोई दो राह नहीं है। जब देश का नाम और देश स्वायमान सम्मान पूरी दुनिया तेजी के साथ बड़ा है।

प्रधानाचार्य श्री डी एच रिजवी ने बच्चों को
गणतंत्र दिवस के बारे बताया उन्होंने कहा भारत में बड़े ही धूम धाम से 26 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व है | इसी दिन सन 1950 को भारत का संविधान लागु हुआ था | एक स्वतंत्र गणराज्य बनने के लिए 26 जनवरी 1949 भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया था | और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागु किया गया था | 26 जनवरी को इस लिए चुना गया था क्योकि 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था |
और उन्होंने कहा की व्यावसायिक कौशल के माध्यम से जीविका चलाने की योग्यता के अलावा, शिक्षा के परिणाम बहुत भिन्न हैं जिनमें निम्न शामिल हैं –
एक समाज की सभ्यता के माध्यम से लोकतंत्र का संवर्धन होगा, जो बदले में पूरे देश के सामंजस्यपूर्ण विकास में मदद करेगा।विश्व में शांति उत्पन्न करना।व्यक्तिगत स्तर पर, शिक्षा परिपक्वता और व्यक्तित्व के एकीकरण में मदद करती है, जिससे व्यवहार के सही संशोधन और संपूर्ण जीवन के साथ एक मानवीय सौदे में सम्पूर्ण मदद मिलती है।
वास्तव में, यह कहा गया है कि जीवन की कीमत को इस प्रकार मापा जा सकता कि कितनी बार आपकी आत्मा ने आपको अंदर से झझकोरा है।” यह शिक्षा ही है जो किसी के जीवन में हलचल मचा सकती है।
इस अवसर पर प्रबंधक श्री प्रसाद प्रधानाचार्य श्री डी एच रिजवी  सविता सहर सुनीता फरीन आदि मौजूद रहे 
लखनऊ कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने अच्छी चित्रकाओं से मनाया गणतंत्र दिवस Reviewed by Ravindra Nagar on January 26, 2018 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.