ताजा ख़बरें

recent

लखनऊ में कैंसर पीडि़त नाबालिग लड़की से गैंगरेप पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dhanaoura times news Lucknow sheeba Khan
उत्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों महिलाओं तथा बेटियों की सुरक्षा को लेकर नारी सुरक्षा सप्ताह चला रही है। जगह-जगह पर नारी को सुरक्षा कवच देने की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं, इनके बीच ही लखनऊ में कैंसर से पीडि़त एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप के मामले में एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
लखनऊ में एक किशोरी रास्ता भटक गई तो एक मददगार से रास्ता पूछा। यही मददगार उसके लिए सबसे बड़ा घातक साबित हुआ। मदद के नाम पर युवक उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय प्रिया (नाम काल्पनिक) कल शाम अपने परिचित के साथ चाउमीन लेने के लिए निकली थी। घरवालों के मुताबिक, प्रिया ब्लड कैंसर पीडि़त है। 
प्रिया का आरोप है उसे बहाने से उसके प्रेमी ने बुलाया और एकांत में ले जाकर दो साथियों के साथ दुष्कर्म किया। वह इज्जत बचाने के लिए दरिंदों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। दरिंदों के चंगुल से छूटी प्रिया किसी तरह भागी और अपनी जान बचाई। वह रास्ता भटक गई तो एक मददगार से रास्ता पूछा। आरोप है कि मददगार युवक उसे साथ ले गया और उसने भी रात के अंधेरे में अपना मुंह काला किया। किसी तरह किशोरी बदहवास होकर घर पहुंची और परिवार के लोगों को आप बीती बताई। 
घरवालों के होश उड़ गए। वह बेटी को लेकर सरोजनीनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मिटटी का काम करने वाले बंथरा के निवासी वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी पर रात में मदद करने के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोरी के प्रेमी और दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सीओ ने बताया कि पीडि़ता को हर संभव न्याय मिलेगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए 'नारी सुरक्षा सप्ताह' चलाकर कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वाहवाही लूटने में जुटी है, वहीं जमीनी स्तर पर पुलिस का 'सुरक्षा कवच' खोखला दिखाई दे रहा है।
दरिंदे बेटियों और महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। महिलाओं की सुरक्षा हो भी कैसे जब पुलिसवाले ही बेटियों को छेड़ रहे हैं। गोमतीनगर थाने के सिपाही गौरव प्रताप की करतूत एक छात्रा ने जब एसएसपी के सामने उजागर की तो एसएसपी दीपक कुमार ने उसे निलंबित कर दिया।
लखनऊ में कैंसर पीडि़त नाबालिग लड़की से गैंगरेप पुलिस ने किया गिरफ्तार Reviewed by Ravindra Nagar on December 10, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.