भाकपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के मनाया
Dhanaoura times news
मंडी धनौरा। ब्रहस्पतिवार को नगर के शेरपुर चुंगी स्थित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय पर पार्टी का 92 वां स्थापना दिवस बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का 92 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि कम्यूनिस्ट पार्टी ने सदैव गरीब,मजलूमों, असहाय के हित के लिए काम किया है। कामरेड नेरश चन्द्रा ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर देश की सत्ता हथियाई है, चुनाव से पूर्व कि गए वादे अभी तक पूरे नही किए गए। उन्होंने कहा कि आज देश में जातिवाद की राजनिति हो रही है भारतीय जनता पार्टी ने देश कीे जनता को धर्म के नाम पर बांट कर वोटों की राजनिति कर सरकार बनाई है। इस अवसर पर घसीटा सिंह, धनसिंह सैनी, सतीश चन्द्र, मास्टर राधेश्याम रस्तौगी, रामेश्वर प्रसाद, मुशीराम सैनी, रामसिंह सैनी, शोभादेवी, मन्नी सैनी, शमीम अहमद, रोहताश कुमार, भूकन सिंह, चन्द्रपाल सिंह,सनान आफंदी, आदि मौजूद रहे।
भाकपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के मनाया
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 28, 2017
Rating:

No comments: