ताजा ख़बरें

recent

आज सुबह से दिन भर तक ताजनगरी आगरा में दिखा कोहरे का कहर.

Dhanaoura times news
आगराः ताजनगरी आगरा में शनिवार को पड़े घने कोहरे ने फिर अपना कहर दिखाया। सड़कों पर वाहन एक के बाद एक भिड़ गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्जनभर वाहनों की भिड़ंत हो गई। इन हादसों में कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में जारी है।*  दरअसल आगरा में शनिवार सुबह से घना कोहरा है। कोहरे में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चौगांन के पास बस और ट्रक भिड़ गए। इस हादसे में कई लोग घायल हुए। बस ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है।   प्रत्यक्षदशियों का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर दृश्यता इतनी कम थी कि 2 मीटर का भी नहीं दिख रहा था।  वहीं बस और ट्रक भिड़ने के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। वहीं एक अन्य हादसा खंदौली टोल प्लाजा पर हुआ।   अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली टोल प्लाजा के निकट टैंकर और ट्रॉला में भिड़ंत हो गई।  इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर टैंकर में फंस गए। यहां राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं तीसरा हादसा ग्वालियरहाइवे पर हुआ। यहां सैंया के निकट कई वाहन भिड़ गए। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहेगा। 
आज सुबह से दिन भर तक ताजनगरी आगरा में दिखा कोहरे का कहर. Reviewed by Ravindra Nagar on December 30, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.