ताजा ख़बरें

recent

अमरोहा,गजरौला,धनौरा,में खिला कमल कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना


धनौरा टाइम्स मंडी धनौरा। निकाय चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच सम्पन्न हुई। डीएम नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने मतगणना की सुरक्षा का जायजा लिया तथा एडीएम व एसडीएम मतगणना समाप्त होने तक मतगणना स्थल पर रहे। नगर पालिका धनौरा,गजरौला,बछरायूं की अलग अलग टेबिल पर मतगणना सम्पन्न कराई गई। अमरोहा से भाजपा की प्रत्याशी व पूर्व नपा चैयरमन अतुल जैल की पत्नी शशि जैन ने जीत दर्ज की। गजरौला से पूर्व सांसद देेवन्द्र नागपाल की पत्नी भाजपा प्रत्याशी अशु नागपाल ने जीत दर्ज की वही धनौरा से पूर्व चैयरमैन राजेश सैनी निर्दलीय प्रत्याशी राहुल अग्रवाल को पराजय किया तथा बछरायूं से पूर्व विधायक हाजी फरहत हसन के भाई सपा प्रत्याशी हाजी राहत हसन ने भाजपा प्रत्याशी डा. शिवम को शिख्स्त दी। शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव की मतगणना नगर के राष्ट्रीय इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। प्रातः आठ बजे से गजरौला,धनौरा, बछरायूं की मतगणना शुरू हुई। धनौरा नगर पालिका से पूर्व चैयरमैन भाजपा प्रत्याशी राजेश सैनी ने 4270 वोट प्राप्त किए  तथा निर्दलीय राहुल अग्रवाले को 3312  वोट से ही संतोष करना पड़ा। जबकि बसपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सैनी 3140 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। बछरायू नगर पालिका से सपा प्रत्याशी हाजी राहत हसन ने 5040 वोट प्राप्त कर रिकार्ड जीत दर्ज की जबकि भाजपा प्रत्याशी डा. शिवम शर्मा 2023 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। गजरौला नगर पालिकाध्यक्ष के पद की भाजपा प्रत्याशी अंशु नागपाल ने 13255 रिकार्ड मत मिले जबकि विरोधी निर्दलीय प्रत्याशी रोहताश शर्मा को7318 वोटों  से ही संतोष करना पड़ा तथा भाजपा प्रत्याशी अंशुनागपाल ने रिकार्ड जीत कर 5837 वोटों से रोहताश शर्मा को शिख्स्त देकर जीत दर्ज की। धनौरा के  सभासद की विजय सुची कितने मिले किसको वोट
धनौरा वार्ड सभासद जीते
वार्ड संख्या 1 सुरेश कुमार  वोट मिले  269
वार्ड संख्या 2 गुरुचरन वोट मिले 388
वार्ड संख्या 3 सतीश कुमार वोट मिले 262
वार्ड संख्या 4 मंजू वोट मिले 238
वार्ड संख्या 5 दुलीचंद वोट मिले 639
वार्ड संख्या 6 योगेन्द्र पाल वोट मिले 559
वार्ड संख्या 7 किरन वोट मिले 221
वार्ड संख्या 8 सुधा देवी वोट मिले 282
वार्ड संख्या 9 गौरव वोट मिले 361
वार्ड संख्या 10 राजेन्द्र वोट मिले 262
वार्ड संख्या 11 संजय कुमार वोट मिले 404
वार्ड संख्या 12 कमलेश वोट मिले 103
वार्ड संख्या 13 नेहा वोट मिले 182
वार्ड संख्या 14 इनमुल्ला वोट मिले 175
वार्ड संख्या 15 कलवा वोट मिले 208 वार्ड संख्या 16 देशराज सिंह वोट मिले 260
वार्ड संख्या 17 बोबी किन्नर वोट मिले 140
वार्ड संख्या 18 सावन वोट मिले 217
वार्ड संख्या 19 नवीन वोट मिले 227
वार्ड संख्या 20 इमरान वोट मिले 307
वार्ड संख्या 21 पुरान सिंह वोट मिले 232
वार्ड संख्या 22 सचिन शर्मा वोट मिले 136
वार्ड संख्या 23 सलमा वोट मिले 229
वार्ड संख्या 24 सचिन वोट मिले  277
वार्ड संख्या 25 सुभाष वोट मिले 519
अमरोहा,गजरौला,धनौरा,में खिला कमल कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना Reviewed by Ravindra Nagar on December 01, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.