लखनऊ कृष्णानगर क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
Dhanaoura times news lucknow
कृष्णानगर क्षेत्र में शुक्रवार को शौच के लिए घर से निकली किशोरी से अज्ञात युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के मुताबिक वह अपनी बहन के साथ जा रही थी, उसी दौरान एक बदमाश ने उसे झाड़ियों में खींच लिया। इस पर पीड़िता और उसकी बहन ने शोर मचा दिया तो बदमाश भाग निकला। इस बीच शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपित वहां से फरार हो चुका था। जानकारी पर परिवारीजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक छात्रा के परिवारीजन झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। आसपास रहने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लखनऊ कृष्णानगर क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 23, 2017
Rating:

No comments: