ताजा ख़बरें

recent

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ ने कहा कांग्रेसी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ा, उपचार की सख्त जरूरत

2
Dhanaoura times news Lucknow sheeba Khan
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया और कहा कि इसी तरह की भाषा प्रियंका गांधी ने प्रयोग किया तो जनता ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखा दिया।  पांडेय ने अय्यर के बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस हिमांचल प्रदेश और गुजरात में बुरी तरह पराजय के स्पष्ट संकेत महसूस कर चुकी है। हार नजदीक देखकर हताशा में कांग्रेसी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। कांग्रेसी नेता मानसिक दिवालिएपन के शिकार हो गए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में कांग्रेसी नेताओं को मानसिक रुग्णालय में इलाज कराने की सख्त जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गौरव हैं। उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणी भारत और संपूर्ण भारतवासियों का अपमान है। बौखलाई कांग्रेस की इस भाषा का माकूल जवाब गुजरात की जनता चुनावों में देगी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपने वरिष्ठ नेता के इस आपत्तिजनक बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ ने कहा कांग्रेसी नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ा, उपचार की सख्त जरूरत Reviewed by Ravindra Nagar on December 07, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.