ताजा ख़बरें

recent

लखनऊ तथा पास के जिलों में ठंड बढ़ी ओर कोहरा

Dhanaoura times news lucknow sheeba Khan
उत्तर प्रदेश में ठंड ने आमद करा दी है। लखनऊ तथा पास के शहरों में आज सुबह से ही कोहरा था। अनुमान है कि ठंड अब और बढ़ेगी। लखनऊ तथा आसपास के जिलों में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की अनुमान है।
लखनऊ तथा पास के जिलों में आज तड़के हल्की धूप दिखी, इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप गायब हो गई और कोहरे का असर दिखाई देने लगा। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार आज दिन और चढऩे के साथ ही धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा।
दिन में 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवायें चलेंगी, जिससे ठंड बढऩे का अनुमान है। इसके साथ ही दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का लखनऊ का न्यूतमन तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज का ही अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
लखनऊ के अतिरिक्त आज गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 9 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ के पास के जिलों सीतापुर, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई व बाराबंकी को कोहरे ने लपेटा है। गोंडा में भी घना कोहरा था। बरेली में भीषण सर्दी के चलते 8वीं तक सभी स्कूलों में 3 दिनों की छुट्टी। डीएम के आदेश पर जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद। इसके साथ ही फैजाबाद, अयोध्या, गोंडा व बलरामपुर में भी घना कोहरा था।
लखनऊ तथा पास के जिलों में ठंड बढ़ी ओर कोहरा Reviewed by Ravindra Nagar on December 19, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.