सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ नेपाली युवक ने किया बलत्कार, युवक गिरफ्तार
Dhanaoura times news
सिद्धार्थनगर! जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत धोबहा गांव में बीती रात घर से शौच करने गयी 16 बर्षीय नाबालिग लड़की के साथ नेपाल के एक युवक द्धारा बलात्कार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने वाला युवक नेपाल का निवासी है। अरोपी युवक उस गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।इस घटना से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी मच गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धोबहा गाँव के रमईडीह निवासी एक किसान की नाबालिग लड़की मंगलवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गयी थी।इसी समय गाँव के ही अमरपुरवा डीह निवासी रघ्घू के घर रह रहे उसके रिश्तेदार गोविन्द ने उसे पकड़ लिया और उठा कर बगल के सरसों के खेत में ले गया। जहां लड़की के विरोध और राेने बिलखने के बावजूद उसके साथ मुहं काला किया। गोविंद पड़ोसी देश नेपाल के कृष्णानगर के वार्ड नम्बर 3 का मूल निवासी है। । - हत्याकांड के बाद एसपी का बड़ा ऐक्शन, राहुल नगर चौराहे पर स्थापित की चौकी लड़की के पिता राम बहादुर ने बताया कि उसकी बेटी के साथ वहशियाना हरकत की गई। उसके शरीर के कई हिस्से को बलात्कारी द्धारा नोचा खरोचा भी गया है। फलतःबदन पर जख्म के निशान भी दिख रहे हैं। उसने काफी विरोध किया, मगर वह दरिंदे का मुकाबला न कर सकी। घटना के बाद किसी तरह उनकी लड़की घर आकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मेरी बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से लड़की के घर वालो का बुरा हाल है। पिता अपराधी के खिलाफ कठोर कार्यवाई की मांग कर रहा है सिद्धार्थनगर गांव के बाहर होमगार्ड का शव बरामद, हत्या की अशंका इस बारे में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज सिंह ने बताया कि घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर जाकर पीड़ित लड़की को महिला कांस्टेबल के साथ इलाज के लिए भेज दिया है।आरोपी गोविन्द को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ 3/4पास्को एक्ट, 326, 376 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Reviewed by Ravindra Nagar
on
December 27, 2017
Rating:

No comments: