ताजा ख़बरें

recent

लखनऊ में मसाज पार्लर के नाम पर अनैतिक धंधा चरम पर , सात लड़कियों सहित आठ गिरफ्तार

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मसाज पार्लर के नाम पर अनैतिक धंधा चरम पर है। शहर के पॉश इलाके गोमतीनगर में तीन महीने में मसाज पार्लर के नाम पर तीसरा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने कल रात में छापा मारकर सात लड़कियों के साथ एक युवक को मसाज पार्लर से पकड़ा।

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास बीडी टावर में लंबे समय से मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का रात पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पार्लर से सात लड़कियों के साथ एक आयुष के डॉक्टर कमलेश यादव को बेहद आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पार्लर से काफी मात्र में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

सीओ गोमतीनगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए लोगों में दो युवतियां हिमाचल प्रदेश की, दो अरुणाचल प्रदेश, दो फैजाबाद और एक जानकीपुरम की है। पुलिस के मुताबिक कमलेश यादव ही मसाज पार्लर का संचालक है। इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने पार्लर से सात लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। मसाज पार्लर का सरगना और संचालक कमलेश यादव मौके से फरार हो गया। गोमतीनगर के विनय खंड 4 में एम वीडी प्लाजा में एक आयुर्वेदिक स्पा के नाम से मसाज पार्लर था। वहीं पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। इस मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करके मौके पर 7 लड़कियों और 2 लड़के आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा। वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी लड़कियों को महिला थाने भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक देह व्यापार के धंधे में संलिप्त युवतियां पहले लोगों को फोन कर उनसे बात करती थी। मसाज के बारे में उन्हें जानकारी देते थीं। मसाज के लिए 999 रुपये प्रति व्यक्ति से लिए जाते थे। मसाज के लिए जब ग्राहक आ जाता था। इसके बाद लड़कियां मसाज के दौरान ही उससे सौदा तय कर लेती थीं। सौदा काम के हिसाब से कुछ घंटों के लिए दो हजार से दस हजार तक जाता था। इसकी शुरुआत पांच हजार रुपये से शुरुआत होती थी।

पुलिस के मुताबिक यह लड़कियां पढऩे लिखने वाली हैं। यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अपने घरों से आकर राजधानी के पॉश कॉलोनियों में रह रही थी।

इनके महंगे शौक थे। शौक पूरे करने के लिए यह देह व्यापार का धंधा कर रही थीं।पुलिस ने पार्लर से कई डायरियां भी बरामद की हैं। पुलिस डायरी में लिए नाम और मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि कई सफेदपोश नेता या बड़े व्यापारियों का कनेक्शन भी यहां से जुड़ा हो सकता है।
लखनऊ में मसाज पार्लर के नाम पर अनैतिक धंधा चरम पर , सात लड़कियों सहित आठ गिरफ्तार Reviewed by Ravindra Nagar on November 11, 2017 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Dhanaoura Times © 2014 - 2015
Designed by RK TECHNOLOGIES

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.